आगंनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति में भ्रष्टाचार करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 29.01.2026 को वादी इफ्तखार अहमद जिला कार्यक्रम अधिकारी, बलरामपुर द्वारा दी गई लिखित तहरीर कि जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम लोलबोझी विकास खण्ड तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के द्वारा प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम में जांच समिति जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, हरैया सतघरवा व बाल विकास परियोजना अधिकारी बलरामपुर देहात जांच समिति गठित की गई व विकास खण्ड तुलसीपुर में नियुक्त जमुना प्रसाद आदि के विरूद्ध भ्रष्टाचार किये जाने की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। गठित जांच समिति द्वारा नियमानुसार जांच की गयी तथा सम्बन्धित के बयान दर्ज किये गये तथा जांच आख्या में जमुना प्रसाद, परियोजना लिपिक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, तुलसीपुर द्वारा मुन्नालाल जायसवाल उर्फ साधू जायसवाल निवासी ग्राम जयनगरा, तुलसीपुर के माध्यम से आवेदक की पत्नी रुबी सिंह को आगंनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्त कराने हेतु 1,40,000 रुपये बतौर रिश्वत प्राप्त किया गया तथा इस रिश्वत की धनराशि में रामसुचित वर्मा, तत्कालीन चयन पटल सहायक को भी शामिल किया गया जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 29/26 धारा 7 व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बनाम जमुना प्रसाद, परियोजना लिपिक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, तुलसीपुर, रामसुचित वर्मा, तत्कालीन चयन पटल सहायक, मुन्नालाल जायसवाल उर्फ साधू जायसवाल निवासी ग्राम जयनगरा, तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आगंनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्त कराने हेतु 1,40,000 रुपये के भ्रष्टाचार करने की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 31.01.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 29/26 धारा 7 व 8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण मुन्नालाल जायसवाल उर्फ साधू जायसवाल पुत्र स्व० श्यमलाल निवासी ग्राम कौव्वापुर बाजार मौजा जयनगरा, थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर,जमुना प्रसाद पुत्र स्व० तीरथ तत्कालीन लिपिक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, तुलसीपुर निवासी म0नं0 एसएस 339 मोतीझील कालोनी ऐशबाग थाना बाजारखाला लखनऊ,रामसुचित वर्मा पुत्र स्व० रामगनेश वर्मा तत्कालीन चयन पटल सहायक विकासभवन बलरामपुर निवासी ग्राम पवइयाबाद थाना कोतवाली देवां जनपद बाराबंकी वर्तमान पत्ता 4/492 आवास विकास कालोनी थाना को नगर जनपद बाराबंकी को बिजलीपुर बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया की हम लोगों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकात्री के पद पर भर्ती के लिए (शॉर्टलिस्टेड) अभ्यार्थियों को बुलाकर उनसे रुपया की मांग की जाती थी, 02 अभ्यार्थियों से क्रमश; 90,000 व 1,40,000 रुपया माँगने की बात प्रकाश में आयी है, पैसे के लेन-देन में फोन का प्रयोग नही किया जाता था, तथा अभ्यार्थियों को बुलाकर उसने वार्ता कर पैसे की मांग की जाती थी। चयन पटल सहायक राम सूचित वर्मा के मोबाइल से प्राप्त विवरण से यह तथ्य प्रकाश में आया है,कि इस तरह से प्राप्त अवैध धन का उपयोग उनके द्वारा शेयर मार्केट एवं जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त में किया गया है इस संबंध में गहन विवेचना की जा रही है।