ओवरलोडिंग कभी भी ले सकती है बड़ी जान, सराय खास में ट्रालियों की भिड़ंत से मचा हड़कंप
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाज़ार।ओवरलोडिंग का कहर किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और पुलिस प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं। ऐसा ही एक खतरनाक नज़ारा शुक्रवार को सराय खास में देखने को मिला, जब दिन करीब 11 बजे सड़क पर चल रही दो भारी ओवरलोड ट्रालियां आपस में टकरा गईं।हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हालात देखकर साफ था कि अगर थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चीनी मिलों से जुड़ी ओवरलोड ट्रालियों का आतंक रोज़ का हो गया है। नियमों को ताक पर रखकर भारी वाहन फर्राटा भरते हैं, लेकिन न तो परिवहन विभाग और न ही पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करती नजर आती है।लोग सवाल उठा रहे हैं कि हेलमेट न पहनने पर रोज़ चालान काटे जाते हैं, लेकिन जानलेवा ओवरलोडिंग पर कार्रवाई क्यों नहीं होती?क्या विभागों की मिलीभगत है या फिर चीनी मिलों से मोटा फंड प्रशासन को चुप करा देता है?स्थानीय जनता का आरोप है कि रेहरा पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। जब तक कोई जान नहीं जाती, तब तक प्रशासन की नींद नहीं खुलती।अब बड़ा सवाल यह है कि
कब जागेगा प्रशासन?कब ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई होगी?या फिर किसी मासूम की जान जाने के बाद ही जिम्मेदार हरकत में आएंगे?