Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय विशुनपुर विश्राम का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

छात्राओं से संवाद कर सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विद्यालय में स्मार्ट क्लास, बेहतर लाइब्रेरी एवं हाउस सिस्टम के दिए निर्देश

एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियों से छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने विकास खंड पचपेड़वा में राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, विशुनपुर विश्राम का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक, आवासीय एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनके शैक्षणिक अनुभव, भविष्य की आकांक्षाओं एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं पर खुलकर बातचीत की तथा उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं बेहतर एवं समृद्ध लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे छात्राओं को आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकें।इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में हाउस सिस्टम लागू कर नियमित रूप से एक्स्ट्रा-करिकुलर गतिविधियां जैसे खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, कला एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े आयोजनों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीडीओ पचपेड़वा , बीडीओ हरैया सतघरवा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.