Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भ्रष्टाचार के गर्त में डूबा रेहरा विकास खंड, फिरोजपुर में इंटरलॉकिंग निर्माण पर गंभीर आरोप

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार (बलरामपुर)।विकास खंड रेहरा बाजार की ग्राम सभा फिरोजपुर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में खड़ंजे की पुरानी ईंटों को तोड़कर तैयार की गई बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार नई सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए, लेकिन इसके विपरीत पुराने खड़ंजे की ईंटों की बजरी का उपयोग किया जा रहा है। इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुराने ईंट की बजरी के प्रयोग को लेकर कोई नया शासनादेश जारी हुआ है, या फिर ग्राम प्रधान और सचिव अपनी मनमानी से निर्माण कार्य में इस सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि ऐसा कोई आदेश नहीं है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है।मामले को लेकर जब खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने के बजाय मामले को टालमटोल करती नजर आईं। उनके इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी प्रधान, सचिव व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.