Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गौरा चौकी में प्रभा देवी हॉस्पिटल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग मौन

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

गोंडा। जिले से निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक और महिला की मौत का मामला सामने आया है।गौरा चौकी क्षेत्र स्थित प्रभा देवी हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद 24 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत दर्ज कराई है।परिजनों के अनुसार, गर्भवती महिल पूनम ग्राम पुखरावा गाँव की रहने वाली को सुबह करीब 5 बजे प्रभा देवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी कराई गई,जिसमें महिला ने एक नवजात को जन्म दिया। लेकिन डिलीवरी के कुछ ही समय बाद महिला को तेज़ ब्लीडिंग शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए और परिजनों से उसे गोंडा के किसी निजी अस्पताल में ले जाने की बात कही। लेकिन रेफर किए जाने से पहले ही महिला की अस्पताल परिसर में ही मौत हो गई।
गौरतलब है कि निजी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पहले ही कटरा बाजार क्षेत्र में भी डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हुई थी।इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ऐसे निजी अस्पतालों पर कार्रवाई करने से बचता नजर आ रहा है, जबकि जिले में कई ऐसे अस्पताल संचालित हैं जो आवश्यक संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रखते, फिर भी पैसे की लालच में डिलीवरी कराकर महिलाओं की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।परिजनो ने खोडारे थाना मे तहरीर दिया और न्याय की मांग परिजनों का कहना की बिना सुविधा डिलीवरी कराने की अनुमति किसने दी?स्वास्थ्य विभाग की निगरानी कहां है?दोषियों पर कार्रवाई कब होगी ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.