Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वी. बी – जी राम जी की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में वी.बी -जी राम जी (मनरेगा) की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , उपायुक्त मनरेगा, जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा), तकनीकी सहायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, तालाब खुदाई, खेत तालाब निर्माण तथा कच्ची सड़कों के निर्माण कार्यों की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।जिन ग्राम पंचायतों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, वहाँ संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर प्रगति में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के अंतर्गत स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा योजना के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.