Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पैक्स समितियों पर उर्वरक वितरण के लिए नया डिजिटल ऐप होगा लॉन्च, समिति सदस्यता अनिवार्य

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बी-पैक्स समितियों से जुड़े किसानों को ही मिलेगा ऐप आधारित उर्वरक लाभ

बी-पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान तेज, 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से सदस्य बनने की अपील

बलरामपुर।जनपद में किसानों के हित में सहकारिता विभाग द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में सहकारिता विभाग द्वारा बी-पैक्स समितियों के माध्यम से उर्वरक वितरण हेतु नया डिजिटल ऐप/सॉफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जिसे आगामी खरीफ अभियान 2026-27 से लागू किया जाएगा।सदस्य किसानों को ही मिलेगा ऐप आधारित लाभ।नए डिजिटल ऐप के माध्यम से केवल समिति के सदस्य किसानों को ही उनकी खेती के रकबे के अनुसार रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद की सभी बी-पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।किसानों से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपनी संबंधित समिति के सदस्य बन जाएं, जिससे भविष्य में उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।नई व्यवस्था से किसानों को होंगे ये प्रमुख लाभ।उर्वरक वितरण में पूर्ण पारदर्शिता,रकबा आधारित न्यायसंगत आपूर्ति,खाद प्राप्ति में समय और प्रक्रिया की बचत,समितियों पर भीड़ एवं अव्यवस्था से राहत सहकारिता विभाग द्वारा जनपद की सभी समितियों में सदस्यता हेतु आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि किसान आसानी से इस डिजिटल व्यवस्था से जुड़ सकें।यह पहल किसान सशक्तिकरण, डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जनपद के हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.