Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

डॉ रजत वर्मा ने समस्त छात्र छात्राओं को दिया परीक्षा सम्बन्धित जानकारी एवं आशीर्वाद

रेहरा बाजार/बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि हमारे क्षेत्र को एक नई और भव्य पहचान मिली है। हम बात कर रहे हैं भव्य आयोजन का जो कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह के बारे में जिसका आज शानदार समारोह के साथ संपन्न हुआ।हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार बलरामपुर में कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा ने आशीर्वाद देकर किया।प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है न कि केवल एक भव्य संरचना है बल्कि यह हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को भी दर्शाता है और हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जो कक्षा 11 के छात्र, छात्राओं के अथक प्रयास से भव्य कार्यक्रम सफल हुआ और उनके द्वारा सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर अध्यापक, अध्यापिकाओ एवं छात्र, छात्राओं को कोटि – कोटि बधाई दी गई और उनके द्वारा विदाई समारोह में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को कलम डायरी, कैलेंडर देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने बताया कि “हमने यह सपना देखा था कि हमारे विद्यालय में एक ऐसा आयोजन किया जाए कि जहां क्षेत्र वासियो को शिक्षा के प्रति उनके अंदर उत्साह बढ़े और अपने बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। आज वह सपना पूरा हुआ है, और हमें खुशी है कि क्षेत्रवासियों को यह तोहफा दे सके।”इस मौके पर अध्यापक,अध्यापिकाओं द्वारा अपने संबोधन में प्रेरणा स्वरूप आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कन्हैया लाल वर्मा नया नगर चंद्र भान वर्मा ,राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी,अवनीश कुमार सिंह, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,अक्षय वर्मा,गुरु सेवक यादव , रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता,दिव्यांशी सिंह, सौम्या सिंह,अंकिता सिंह, गरिमा पांडे,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी समेत किसान वर्मा, मोनिका वर्मा उप निरीक्षक बलिया एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.