Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

धर्म ध्वजा परिषद की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गुलजारपुर सादुल्लाह नगर उत्तर प्रदेश प्रभारी रंजीत आज़ाद के नेतृत्व में धर्म ध्वजा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक गुलजारपुर मनुवागढ़ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, धर्म ध्वजा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा परिषद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए रंजीत आज़ाद ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने बलरामपुर सहित अन्य जिलों में संगठन विस्तार को लेकर कार्ययोजना भी साझा की।इस अवसर पर दिलीप कुमार, रामू, कृष्ण कुमार, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार, रवी जायसवाल, रामकुमार के साथ-साथ संतोष कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार और दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.