Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

गैगेस्टर अधिनियम का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक को 08.02.26 को प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी मय हमराह उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल रमेश चौरसिया, कांस्टेबल अभय कुमार मौर्य, कांस्टेबल राज चौधरी, कांस्टेबल रविशंकर मय वाहन सरकारी यू0पी0 47 जी 0286 मय चालक हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार सिंह साथ थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 242/25 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से संबंधित 10000/- रु0 का इनामिया अभियुक्त राघवेन्द्र मणि तिवारी उर्फ दद्दू तिवारी पुत्र स्व0 शिववंश मणि तिवारी निवासी ग्राम मो0 बलुहा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी में थाना क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर सिरसिया के पास अभियुक्त राघवेन्द्र मणि तिवारी उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.