Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, मॉल बरामद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज में चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व मेंभीआज दिनांक 10.02.2026 को थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 32/2026, धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित पासवान पुत्र स्व0 गोविन्द राम, निवासी भगवतीगंज, स्टेट बैंक के पीछे, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर गौशाला रोड, भगवतीगंज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।दिनांक 01.02.2026 को श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज बलरामपुर द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें अज्ञात चोर द्वारा प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज के किचन का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व बर्तन चोरी कर लेने के संबंध में सूचना दी गई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 32/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विवेचक उप निरीक्षक जयनाथ चौहान द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त अंकित पासवान को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.