Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज में विदाई समारोह का हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

डॉक्टर रजत वर्मा ने समस्त छात्र छात्राओं को दिया परीक्षा सम्बन्धित जानकारी एवं आशीर्वाद

नया नगर, बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि हमारे क्षेत्र को एक नई और भव्य पहचान मिली है। हम बात कर रहे हैं भव्य आयोजन का जो कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह के बारे में जिसका आज शानदार समारोह के साथ संपन्न हुआ। कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज नया नगर में कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के छात्र – छात्राओं द्वारा किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्यमी ओम प्रकाश वर्मा ने आशीर्वाद देकर किया। डॉक्टर रजत वर्मा संचालक कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज नया नगर ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है न कि केवल एक भव्य संरचना है बल्कि यह हमारे समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को भी दर्शाता है और हर वर्ष ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जो कक्षा 11 के छात्र, छात्राओं के अथक प्रयास से भव्य कार्यक्रम सफल हुआ और उनके द्वारा सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर अध्यापक, अध्यापिकाओ एवं छात्र, छात्राओं को कोटि – कोटि बधाई दी गई और उनके द्वारा विदाई समारोह में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को कलम डायरी, देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा ने बताया कि “हमने यह सपना देखा था कि हमारे विद्यालय में एक ऐसा आयोजन किया जाए कि जहां क्षेत्र वासियो को शिक्षा के प्रति उनके अंदर उत्साह बढ़े और अपने बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। आज वह सपना पूरा हुआ है, और हमें खुशी है कि क्षेत्रवासियों को यह तोहफा दे सके।।”इस मौके पर अध्यापक,अध्यापिकाओं द्वारा अपने संबोधन में प्रेरणा स्वरूप आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन माहेश्वरी प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर राम देव वर्मा,अमरेंद्र यादव, नितिन यादव, पवन मौर्या, मनोज ओझा, अशोक ओझा, बालकरन यादव, राम शरण, मोनिका,मानसी, अंजनी,पिंकी,मनीषा, संध्या,प्रीति,मनु,तनु,अंजली, अर्चना, सत्येंद्र यादव,सोनिया सिंह,रंजना वर्मा, दिव्य तिवारी,भारती, आया , रघुनाथ समेत काफी संख्या में छात्र – छात्राएं, गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.