Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला, बलरामपुर।वादी निवासी ग्राम कठेर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर “हाल पता – ग्राम महुआधनी थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर” द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचित किया कि अभियुक्त सादिक द्वारा मेरी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना व दुष्कर्म कारित करना, जिसके आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 0018/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम सादिक (पुत्र अज्ञात) पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली उतरौला प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार राज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.02.2026 को उप निरीक्षक हीरालाल मय हमराह कांस्टेबल पंकज भारती व महिला कांस्टेबल रागिनी पाल द्वारा संबंधित मुकदमे की पीड़िता को आरोपी के साथ बरामद किया गया। पीड़िता के बयान के उपरांत मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त सादिक रजा पुत्र स्व0 मो0 सलीम निवासी पाला-पाली थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को थाना परिसर से विधिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.