Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

वन तस्करों के ऊपर कालनैमी बनकर बैठे रुद्र प्रताप सिंह वन क्षेत्राधिकारी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर/गोंडा।जनपद में वन तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर वन क्षेत्राधिकारी रुद्र प्रताप सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। अवैध कटान और तस्करी पर लगातार शिकंजा कसते हुए उन्होंने कई बार छापेमारी कर बड़ी मात्रा में साखू (साल) की लकड़ी बरामद की है।सूत्रों के अनुसार, हाल ही में की गई कार्रवाई में तस्करों द्वारा छिपाकर रखी गई बहुमूल्य लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी को कब्जे में लिया और संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू की। सख्त निगरानी और ताबड़तोड़ छापेमारी वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संदिग्ध क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाए जाने से अवैध कटान पर काफी हद तक अंकुश लगा है।तस्करों में मचा हड़कंप लगातार हो रही कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में कमी आई है और विभाग की सक्रियता स्पष्ट दिखाई दे रही है। वन संपदा की सुरक्षा प्राथमिकता
रुद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध कटान या तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.