Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस टीम ने रंगदारी वसूलने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार गया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।दिनांक 26.02.26 को डा0 संतोष कुमार श्रीवास्तव अ0मु0चि0अ0 संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा प्रेषित एक किता प्रार्थना पत्र प्रकरण विपक्षी द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर दिनांक 19.02.2026 से लगातार मुख्य चिकित्साधिकारी एवं अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एक भ्रामक, निराधार एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित कर लोक सेवक की प्रतिष्ठा धूमिल करते हुए धमकी देकर रंगदारी मांगना एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के सम्बन्ध में दाखिल किया दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा 221/356(3)/308(2) बीएनएस बनाम दिवाकर कसौधन पुत्र राम अवतार कसौधन निवासी देवीपाटन तुलसीपुर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.02.26 को उप निरीक्षक विरेन्द्र प्रसाद पाल मय हमराह हेड कांस्टेबल अखिलेश चौधरी व कास्टेबल राहुल वर्मा देखभाल क्षेत्र जांच प्रार्थना पत्र व पेंडिग विवेचना तलाश वांछित/ वारंटी की गिरफ्तारी सम्बन्धित मु0अ0सं0 48/2026 धारा 221/356(3)/308(6) BNS में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिवाकर कसौधन पुत्र राम अवतार कसौधन निवासी देवीपाटन तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को जिला संयुक्त चिकित्सालय मोड के पास से गिरफ्तार किया कर न्यालाय रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.