Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट  – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में थाना रेहरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/25 धारा 318(4)बीएनएस व 3/5(3) उ0प्र0 धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित अभियुक्त गुलाम मोहम्मद पुत्र स्व0 फतेह मोहम्मद निवासी इटई अब्दुल्ला मौजा चपरतलवा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर उम्र करीब 30 वर्ष को आज दिनांक 27.2.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।दिनांक 14.10.2025 को वादिनी निवासिनी देवारी खेड़ा महाराजीपुर थाना रेहरा बाजार द्वारा एक लिखित तहरीर बावत प्रार्थिनी की पुत्री को धर्मपरिवर्तन कराने के लिए बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना पर दाखिल किया गया था जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 192/2025 धारा 87)BNS 3/5(3) धर्म स0परिवर्तन अधिनियम पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना के क्रम में पतारसी सुरागरसी से अभियुक्त गुलाम मोहम्मद पुत्र स्व0 फतेह मोहम्मद निवासी इटई अब्दुल्ला मौजा चपरतलवा थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 26.2.27 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.