Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

योजनाओं की प्रगति व बजट व्यय की हुई गहन समीक्षा

बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों को योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है, अतः सभी विभाग अपने-अपने प्रगति सूचकांकों (Key Performance Indicators) में सुधार लाएं।उन्होंने पोर्टल पर समय से एवं शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग सुनिश्चित किए जाने , जिन योजनाओं की रैंकिंग कम है, उनमें सुधारात्मक कार्यवाही कर प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष स्वयं प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि डाटा की शुद्धता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। गलत अथवा विलंबित प्रविष्टि की स्थिति में संबंधित अधिकारी उत्तरदायी होंगे।बैठक के द्वितीय चरण में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के चालू वित्तीय वर्ष के बजट की विस्तृत समीक्षा की गई।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग उपलब्ध बजट का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण व्यय सुनिश्चित करें।जिन मदों में व्यय की प्रगति कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्य पूर्ण कराए जाएं।जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं बजट का समयबद्ध उपयोग जनपद के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.