Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाए अद्भुत मॉडल

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

रेहरा बाजार (बलरामपुर)।रेहरा बाजार स्थित हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 6, 7 एवं 8 ,9,11के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा सौर ऊर्जा संचालित घर का मॉडल, वर्षा जल संचयन प्रणाली, ज्वालामुखी विस्फोट का वैज्ञानिक मॉडल, जल संरक्षण अभियान, स्वचालित हाथ सैनिटाइज़र मशीन, मानव हृदय की कार्यप्रणाली, पर्यावरण संरक्षण संदेश आधारित मॉडल, पवन चक्की द्वारा बिजली उत्पादन, जल शोधन प्रक्रिया तथा स्मार्ट सिटी की रूपरेखा के साथ हाइड्रोलिक ब्रिज जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार किए गए।इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया, बल्कि समाजोपयोगी संदेश भी दिए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रजत वर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना की।विज्ञान प्रदर्शनी से पूर्व विज्ञान विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विज्ञान से जुड़े प्रश्नों का सटीक एवं आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिया।विद्यालय के प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी केवल मॉडल दिखाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के भीतर छिपी जिज्ञासा, शोध प्रवृत्ति और तार्किक सोच को विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को प्रयोगधर्मी शिक्षा से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कन्हैया लाल वर्मा इंटर कॉलेज नया नगर के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक,अध्यापिकाएं प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा , चंद्रभान वर्मा प्रधानाचार्य कन्हैया लाल वर्मा इंटर कॉलेज नया नगर, राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला, दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी,अवनीश कुमार सिंह, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,अक्षय वर्मा,गुरु सेवक यादव , रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता,दिव्यांशी सिंह, सौम्या सिंह,अंकिता सिंह, गरिमा पांडे, राम देव वर्मा , माहेश्वरी प्रसाद तिवारी, अमरेंद्र यादव, नितिन यादव, पवन मौर्या, मनोज ओझा, अशोक ओझा, बालकरन यादव, राम शरण, मानसी, अंजनी,पिंकी,मनीषा ,प्रीति,मनु,तनु,अंजली, अर्चना, सत्येंद्र यादव,सोनिया सिंह,रंजना वर्मा, दिव्य तिवारी,भारती, आया , रघुनाथ,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी समेत अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.