Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर के

उतरौला,बलरामपुर।वादी अशफाक उल्लाह पुत्र स्व0 ऐनुल्लाह निवासी मोहल्ला पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाने पर दिनांक 08.01.2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 07.01.2026 को रात को प्रार्थी के घर में घुसकर करीब 150000/- रूपया, जेवरात एवं एक टैबलेट व फोन चोरी कर लेने के संबन्ध में शक के आधार पर (बाइस्तवाह) मुजीबुल्लाह पुत्र छिछल निवासी मो0 पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर,बन्ने पुत्र अज्ञात पता अज्ञात, हसीन पुत्र रफीक, तौशीफ पुत्र नसीम निवासीगण मो0 पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था ।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक अनिल कुमार मय हमराह कांस्टेबल अखिलेश भारती कांस्टेबल मनोज यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0006/2026 धारा 305ए/331(4) बी0एन0एस0 कोतवाली उतरौला में क्षेत्र में चोरी की घटना कारित करने वाला सुहेल खान पुत्र शफीउल्ला निवासी मोहल्ला राजा बाजार पटेल नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर को पुलिस हिरासत में लेकर अभियुक्त के पास चोरी हुये रूपये में से 1480/ रूपये बरामद हुये । अभियुक्त उपरोक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.