Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पत्रकारों के हितों पर मंथन, जनरलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जनरलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की एक महत्वपूर्ण बैठक 7 मार्च 2026 को जनपद बलरामपुर स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्य प्रकाश शुक्ला ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लेकर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा तथा समाचार संकलन के दौरान आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय होना होगा।इसके अलावा बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए विभिन्न सुझाव दिए। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि किसी भी पत्रकार के साथ यदि उत्पीड़न या अन्याय होता है तो संगठन उसके समर्थन में खड़ा होकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की अगली बैठक 22 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबित विषयों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।बैठक में उपस्थित सदस्य संजय कुमार, कमलेश त्रिपाठी, जितेंद्र पटेल, पवन तिवारी, रामकुमार मिश्र, प्रमोद मिश्र, संतोष पांडे, मोहन लाल, प्रशांत शुक्ला सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.