ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर/बलरामपुर।विकास खंड मुख्यालय रेहरा बाजार पर रोजगार सेवकों मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित मानदेय भुगतान और यूएएन खाते में ईपीएफ जमा न होने जैसी प्रमुख समस्याएं शामिल थीं। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को ग्यारह माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।इससे उन्हें बच्चों की स्कूल फीस भरने और अन्य घरेलू खर्चों के प्रबंधन में कठिनाई हो रही है। खंड विकास अधिकारी ने मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज ठहराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगी और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर तकनीकी सहायक राजेश कुमार श्रीवास्तव,बृजेश कुमार प्रजापति,योगेश कुमार शर्मा,शक्ति मिश्रा,ग्राम रोजगार सेवक विकासखंड अध्यक्ष राधेश्याम यादव, गुलाम जीलानी बेग,अर्जुन वर्मा,चिन्ता राम वर्मा,सुनील कुमार पांडेय,बालक राम,जनक राम,जय प्रकाश, राधेश्याम वर्मा,अनीता कुमारी,विमला देवी आदि भारी संख्या में रोजगार सेवक शामिल रहे।