अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले चैत्र नवरात्रि मेले के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
तुलसीपुर, बलरामपुर।आज दिनांक 13.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर में लगने वाले आगामी चैत्र नवरात्रि मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा देवी पाटन मेला चौकी पर अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। मेला क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग स्थलों का समुचित प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ निभाएं ताकि श्रद्धालुजन सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कर सकें।इस दौरान थाना तुलसीपुर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारी,कर्मचारी गण उपस्थित रहे।