Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एक तरफ प्रशासन की सख्ती, दूसरी तरफ गैस सिलेंडर की तस्करी जारी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। जहां एक ओर जिला प्रशासन घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए लगातार सख्ती बरत रहा है, वहीं दूसरी ओर तस्करों द्वारा रात के अंधेरे में गैस सिलेंडरों की अवैध ढुलाई का खेल जारी है।प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बलरामपुर से देर रात पिकअप वाहन के माध्यम से बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर पड़ोसी जनपद गोंडा भेजे जा रहे हैं। बताया जाता है कि यह सिलेंडर चोरी-छिपे ले जाए जाते हैं, जिससे स्थानीय उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा रात के समय चेकिंग अभियान चलाया जाए तो इस अवैध कारोबार का खुलासा हो सकता है। वहीं जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के कारण गैस सिलेंडरों की तस्करी का यह खेल लगातार जारी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.