Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की द्वितीय पाली की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.