खास मेहमान के तौर पर अयोध्या फैजाबाद सांसद के रोज़ा इफ्तार पार्टी में पहुंचे हसीब खान
रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम
अयोध्या धाम। इस समय रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। इस मुबारक महीने में जगह-जगह रोजा अफतार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में एक रोजा इफ्तार पार्टी समाजवादी पार्टी से अयोध्या फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर खूसूसी मेहमान के तौर पर उतरौला विधानसभा से पूर्व समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी हसीब खान भी संसद के आवास पर पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत किया गया और सांसद अवधेश प्रसाद के साथ रोजा इफ्तारी के कार्यक्रम में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ शामिल हुए। रोजा इफ्तारी के बाद लोगों ने नमाज पढ़ी और नमाज में मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोग एक दूसरे से मिलते जुलते रहे और रमजान की मुबारकबाद देते रहे। इफ्तार पार्टी में अयोध्या और मिल्कीपुर क्षेत्र से आए समाजवादी पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक रूस्दी मियां, फैजाबाद सपा जिला अध्यक्ष, बलरामपुर महिला सभा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर हिना कौसर ,अल्ताफ काजी, मसरूर खान ,सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा की किफलतैन सिद्दीकी ,अल्ताफ काजी, अनवर खान, बिलाल, फिरोज खान और वारिस शाह समेत कई समाजवादी पार्टी के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने रोजा इफ्तार किया और समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक दूसरे से मुलाकात कर सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया और देश में शांति की कामना की।