पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रेहरा बाजार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार, बलरामपुर।आज दिनांक 17.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी,कर्मचारीगण को अनुशासन बनाए रखने, समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा जनता के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।