पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
ललिया, बलरामपुर।दिनांक 16.03.2026 को वादिनी निवासिनी थाना क्षेत्र ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक लिखित तहरीरी सूचना दिया गया कि विपक्षी वीरेन्द्र कुमार मिश्र पुत्र दिवाकर मिश्र निवासी ग्राम मुरिहवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा शादी का झासा देकर डेढ़ वर्ष पूर्व भगा ले जाना तथा दुष्कर्म करना व आवेदिका द्वारा शादी करने का दबाव बनाने पर मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देना तथा विपक्षी वीरेन्द्र कुमार मिश्र के साथी सन्तोष निषाद, लवकुश, मनोज द्वारा भी मारना पीटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-29/2026 धारा-69/115(2)/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र थाना ललिया बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.03.2026 को मु0अ0सं0 29/2026 धारा 69,115(2),351(3) बीएनएस से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार मिश्र पुत्र दिवाकर मिश्र निवासी ग्राम मुरिहवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर को ललिया-बलरामपुर रोड स्थित लौकहवा डीप के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।