Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

चोरी से कदम का वृक्ष काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।वादी मुकदमा राम कुन्जल लेखपाल क्षेत्रीय सोमरहा तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक प्रार्थना पत्र बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा जलमग्न भूमि से चोरी से कदम का वृक्ष काट ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया ,दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 066/2026 धारा 303(2)बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना रेहरा बाजार बलरामपुर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 17.03.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 066/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम से संबंधित प्रकाश में आए अभियुक्त पृथ्वी वर्मा पुत्र रामकेवल निवासी ग्राम सोमरहा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.