पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 069/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रेहरा बाजार बलरामपुर में वांछित अभियुक्त शिवम विश्वकर्मा पुत्र दुर्जन विश्वकर्मा निवासी ग्राम अचलपुर रुप बढईपुरवा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक 19.3.2026 को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।वादी मुकदमा निवासी थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक प्रार्थना पत्र बावत – प्रार्थी की नबालिक पुत्री जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है स्कूल से घर वापस आ रही थी कि रास्ते में बाग के पास गांव के विपक्षी द्वारा प्रार्थी के पुत्री को जबरदस्ती बाग में पकड़कर छेड़खानी करने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 069/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रेहरा बाजार बलरामपुर पंजीकृत किया गया है।