Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान हुए शामिल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का किया गया प्रदर्शन

मंत्री व जनप्रतिनिधिगण ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र किए वितरित

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों पर – राकेश सचान

बलरामपुर।प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग राकेश सचान ने प्रतिभाग किया।इस दौरान विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी,जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, अध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू उपस्थित रहें।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी जनमानस को दी गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, उद्योग, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वरोजगार योजनाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचे। सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में आधारभूत संरचना, निवेश, उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला राज्य बन रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। साथ ही सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण, फसल खरीद और न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है।उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्टअप और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान किए गए हैं।मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में केवल 20 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। “वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज” की अवधारणा के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना हो रही है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। सरकार की नीतियों से उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि विकास की यह गति निरंतर बनी रहे और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिले।इस दौरान डीएम डॉ विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.