Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

थाना तुलसीपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा स्टंट कर रहे युवक की गिरफ्तारी, बाइक सीज

रिपोर्ट ब्यूरो बलरामपुर

तुलसीपुर,बलरामपुर।आज दिनांक 21.03.2026 को जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से मोटरसाइकिल से स्टंट करते हुए पाया गया, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।थाना तुलसीपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को हिरासत में लिया गया तथा उसकी मोटरसाइकिल को नियमानुसार सीज किया गया। संबंधित युवक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।जनपदवासियों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें, जिससे स्वयं एवं अन्य लोगों की जान को जोखिम न हो।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.