मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर चलाया गया जागरूकता अभियान
संवाददाता पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।मिशन शक्ति टीम थाना सादुल्लानगर महिला उपनिरीक्षक तेजल पटेल व महिला आरक्षी सीता गुप्ता व आरक्षी उमेश पासवान द्वारा मिशन शक्ति के 5.2 चरण के शुभारंभ के तहत ग्राम कुरथुआ खानपुर में चौपाल लगा कर महिलाओं और पुरुषों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों जैसे-ओ टी पी शेयरिंग,लकी ड्रा,स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। सभी को नारी सुरक्षा और नारी स्वाबलंबन के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा उनकी समस्या व कुशलता पूछी गई। सभी को वूमेन पावर लाइन 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 076,यूपी आपातकालीन 112,एबुलेंस सेवा 102/108,महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन 1930/ सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,वृद्धा पेंशन योजना,विधवा पेंशन योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इत्यादि के बारे में बताया गया तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया और पुरुषों को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
महिलाओं व बच्चियों को आत्मनिर्भर व निडर निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साथ बच्चों को शिक्षा के अधिकारों से परिचित कराया गया इस जागरूकता अभियान मे ग्रामसभा तथा आस पास के लोग भारी संख्या मे उपस्थिति रहे