महेन्द्र पांडेय को भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
रेहरा बाजार बलरामपुर।विकास खण्ड रेहरा बाजार के निवासी महेंद्र पांडेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की सक्रियता, ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भाजयुमो से पदोन्नित कर बलरामपुर जिला कार्यसमिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें जिला महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां।भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने महेन्द्र पांडेय को जिला महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक कर्मठ एवं समर्पण शील को चुनकर संगठन को मजबूत किया है। महेन्द्र पांडेय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिम्मेदारी दी गई है उसको ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा।