169 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न, खुशियों से सजा शालीमार लॉन उतरौला
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला,बलरामपुर।जनपद के शालीमार लॉन, उतरौला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 169 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें 149 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से एवं 20 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक उतरौला की प्रतिनिधि,प्रमुख गैंडास बुजुर्ग,प्रमुख प्रतिनिधि रेहरा,प्रमुख उतरौला, नगर पालिका अध्यक्ष उतरौला, मुख्य विकास अधिकारी, डी०सी० एनआरएलएम,खण्ड विकास अधिकारी रेहरा, गैड़ान्स बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज एवं उतरौला तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है तथा विवाह हेतु आवश्यक सामग्री एवं उपहार उपलब्ध कराया जाता है।