Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

महेन्द्र पांडेय को जिला महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार बलरामपुर।विकास खण्ड रेहरा बाजार के निवासी महेंद्र पांडेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा की सक्रियता, ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भाजयुमो से पदोन्नित कर बलरामपुर जिला कार्यसमिति में जिला महामंत्री बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद रेहरा बाजार के पहले आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने महेन्द्र पांडेय को जिला महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मठ एवं समर्पण शील को जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिया गया है वे उसके योग है।भाजपा मण्डल अध्यक्ष जिलेदार पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र पांडेय को जिला महामंत्री बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक कर्मठ एवं समर्पण शील को चुनकर संगठन को मजबूत किया है। महेन्द्र पांडेय ने प्रदेश नेतृत्व व विधायक उतरौला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिम्मेदारी दी गई है उसको ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा और संगठन को हमेशा मजबूत करने की कोशिश करूंगा। इस मौके पर गुड्डू सिंह पूर्व प्रधान अधीनपुर, सूरज पांडेय, चन्दन पांडेय, आलोक सिंह, राकेश सिंह प्रधान बढ़या , आनन्द मिश्रा प्रधान सोनपार, वीरेन्द्र सिंह, आकाश चौबे,समय सिंह, ननकनू सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.