Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

धोखाधड़ी करके असल चाँदी प्राप्त कर छल पूर्वक गिलट देने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अभियुक्त गण के कब्जे से 4 किलो 435 ग्राम पायल चांदी के कीमत लगभग 11 लाख रुपये, 04 अदद मोबइल फोन व 3,50,000 रुपया नगद बरामद

बलरामपुर।दिनांक 10.03.2026 को वादी पवन कुमार राठौर पुत्र निवास निवासी राठौड़ नाला पीपल मुंडी जनपद आगरा द्वारा आवेदक को जीएसटी अंकित विजटिंग कार्ड देकर चांदी के माल का आर्डर देना, असल माल प्राप्त कर छल पूर्वक कूटरचना कर शून्य चांदी( गिल्ट) के पार्ट का माल देना तथा साथ में माल सम्बन्धी शुद्धता का फर्जी प्रमाण पत्र देना तथा पूछने पर आवेदक को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दिये प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 55/26 धारा 318(4),338,340(2),352,351(3) बीएनएस बनाम मुकेश सर्राफ पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा कूटरचना व धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.03.26 को मु0अ0सं0 55/26 धारा 318(4),338,340(2),352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तो में से अभियुक्त रवि कुमार वर्मा पुत्र राघव प्रसाद वर्मा निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर,आकाश अग्रहरी उर्फ शानू पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला शाहबगंज गीता प्रेस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर,लकी दुबे उर्फ प्रदुम्न पुत्र कमलेश कुमार दुबे निवासी हाल पता कैंट थाना गली मोहल्ला दाऊदपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर को गोण्डा रेलवे स्टेशन के पास रानीजोत जाने वाले मार्ग पर तालाब के किनारे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गण के कब्जे से 4 किलो 435 ग्राम पायल चांदी का ( कीमत लगभग 11 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त 04 अदद मोबइल फोन व 3,50,000 रुपया नगद बरामद हुआ । बरामदगी व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2)ए/319(5) की बढ़ोत्तरी की गयी है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्त गण से पूछताछ की गयी तो प्रकाश में आया कि अभियुक्त गण आकाश अग्रहरि व रवि कुमार वर्मा द्वारा सर्राफा का व्यापार किया जाता है व अभियुक्त लकी दुबे द्वारा कोरियर का कार्य किया जाता है जिनके द्वारा अभियुक्त लकी से मिलकर योजना तैयार किया गया कि फर्जी सिम के द्वारा माल(चाँदी) का आर्डर देते थे जिससे इनकी पहचान न हो सके तथा माल को कोरियर के माध्यम से मँगाते थे और बदले मे कूरियर के माध्यम से ही कम चाँदी का कच्चा माल मिलावट करके वापस भेज देते थे तथा प्राप्त फायदे का आपस में बाँट लेते थे इसी क्रम में तीनों लोग मिल कर गोरखपुर से लगभग तीस-चालीस किलोमीटर दूर चौरी चौरा में स्थित जायसवाल ज्वैलर्स, श्रीराधा वस्त्रालय, हेड आफिस पुराना स्टेट बैंक रोड मुडेरा बाजार गोरखपुर तथा ब्रान्च ऐड्रेस गोण्डा रोड मोड़ भगवतीगंज बलरामपुर (उ0प्र0) के नाम से फर्जी विजिटिंग कार्ड बनवाकर जायसवाल ज्वैलर्स की ही जीएसटी नम्बर लिखवाकर उक्त घटना को कारित किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.