Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

धर्मपुर भगवतीगंज में पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। धर्मपुर भगवतीगंज स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर में पंचमुखी हनुमान महाराज की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। आयोजनकर्ता राजेश्वर मिश्र ने श्रद्धापूर्वक समस्त धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन कराया। कार्यक्रम में मुन्ना मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने पंचमुखी हनुमान महाराज का पूजन-अर्चन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।धार्मिक आयोजन के चलते मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने इसे आस्था और सनातन परंपरा का प्रेरणादायी आयोजन बताया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.