मिशन शक्ति टीम ने चिन्हित हाॅटस्पाॅट पर भ्रमणशील होकर सभी महिलाओं को किया जागरूक।
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैडास बुजुर्ग, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक रवीन्द्र कुमार, ,महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह द्वारा चिन्नहित हॉटस्पॉट पर भ्रमनशील होकर सभी महिलाओं को चेन स्नैचिंग महिला अपराध – महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 के बारे में जानकारी दी गई।