समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने देवीपाटन धाम में पहुंच कर किया कन्यापूजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर- तुलसीपुर।समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने देवीपाटन धाम में पहुंच कर किया कन्यापूजन,चैत्र नवरात्रि के समापन एवं रामनवमी के पावन अवसर पर देवीपाटन मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने माता भगवती के दर्शन-पूजन के साथ कन्यापूजन जैसे पवित्र अनुष्ठानों में भाग लिया।इसी क्रम में आरएसवी फाउंडेशन के चेयरमैन एवं एनएमओ जिला अध्यक्ष, समाजसेवी राधेश्याम वर्मा ने मंदिर की पावन भूमि पर पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी के सानिध्य में विधिवत कन्यापूजन किया। उन्होंने नन्हीं कन्याओं को मां भगवती का स्वरूप मानते हुए नवो रूपो का पूजन-अर्चन किया तथा स्नेहपूर्वक उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया।इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्यापूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और समाज में उनके गौरव को स्थापित करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पावन पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों—सत्य, मर्यादा और धर्म—के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।वहीं, महंत मिथिलेश नाथ योगी ने अपने संबोधन में कहा कि देवीपाटन धाम सदियों से श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, संयम और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बलरामपुर नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, नरेंद्र पटवा, अरुण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और समाज में नारी सम्मान का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।