धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज़,आपराधिक षड्यंत्र वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
पचपेड़वा, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा फर्जी पासपोर्ट के सम्बन्ध में दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान थाना पचपेडवा के नेतृत्व में आज दिनांक- 27.03.2026 को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस व 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम 1967 से संबन्धित वांछित अभियुक्त नूरुल हसन बब्लू उर्फ नुरूल हसन इद्रीसी पुत्र जान मोहम्मद निवासी रामलीला मैदान, वार्ड नं0 12, पुरानी बाजार, कस्बा पचपेड़वा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पश्चिमी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।