पुलिस ने गुमशुदा बालक की तलाश कर परिजनों से मिलाया
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदतगंज, बलरामपुर।दिनांक 27.03.2026 को थाना श्रीदत्तगंज पर उपस्थित आकर गुमशुदा बालक गुमशुदा मोहम्मद गौस के परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनका 03 वर्षीय बालक घर के पास खेल रहा था, जो भटक कर कही चला गया है लेकिन अभी तक नहीं मिला है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला द्वारा गुमशुदा बच्चे की तलाश पतारशी सुरागसी हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए मिशन शक्ति को निर्देशित किया गया। टीम द्वारा सोशल मीडिया की मदद से आस-पास एवं कस्बे में खोज करते हुए गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे के अंदर तलाश कर कान्धभारी चौराहे के पास से बरामद कर पुलिस संरक्षण में लिया गाय तथा थाना हाजा पर लाया गया।टीम द्वारा गुमशुदा बलक उपरोक्त की पहचान उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के माध्यम से की गई। दस्तावेजों की जाँच कर बच्चे को उसकी माता व उसके मामा ताज मो0 पुत्र इस्लाम अली से पूछताछ कर बच्चे को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। माता व परिजनों द्वारा थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम को धन्यवाद व्यक्त किया गया।