Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बीएसए ने निपुण विद्यालय अभियान के तहत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा निपुण विद्यालय अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय किरतापुर की प्रधानाध्यापिका नीता सोनी एवं अन्य शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।नीता सोनी को यह सम्मान विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर BSA ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे प्रयास अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.