Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कर्नलगंज में स्ट्रीट लाइट शिकायत के बाद भी समाधान नहीं—समाजसेवी ने अपने खर्च से कराई मरम्मत

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गोण्डा। कर्नलगंज नगर क्षेत्र के मोहल्ला भैरोनाथ पुरम में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यहां के निवासी युवा समाजसेवी साजिद सिद्दीकी ने कई‌ बार संबंधित विभाग से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में लगी कई लाइटें लंबे समय से खराब थीं,जिससे रात के समय आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर समाजसेवी साजिद सिद्दीकी ने खुद पहल करते हुए अपने निजी खर्च से खराब लाइटों की मरम्मत कराई। साजिद सिद्दीकी का कहना है कि अभी भी कुछ लाइटें ऐसी हैं जिन्हें बदलने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन लाइटों को बदलवाया जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी की समुचित व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो मोहल्ले के लोग आपस में चंदा इकट्ठा कर लाइट लगाने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही कहीं न कहीं प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने और जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.