डीएम ने मंडी समिति में परखी गेहूं खरीद की तैयारी,कृषक को माला पहनाकर एवं मीठा खिलाकर शुरू कराई गेहूं खरीद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जिलाधिकारी ने कहा कि ‘केंद्रों पर किसानों को न हो कोई असुविधा
बलरामपुर।जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा आज मंडी समिति बलरामपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सुचारू खरीद हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान केंद्र पर गेहूं विक्रय करने आए ग्राम रोवारी के कृषक जगदीश प्रसाद का जिलाधिकारी ने स्वयं फूल-माला पहनाकर और मीठा खिलाकर भावपूर्ण स्वागत किया ।इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और केंद्रों पर उनका सम्मान व सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रशासन द्वारा गेहूं खरीद को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।गेहूं की खरीद 30 मार्च, 2026 से 15 जून, 2026 तक चलेगी। जनपद में कुल 48 क्रय केंद्र खोले गए हैं।खाद्य विभाग: 14 केंद्र पी.सी.एफ.: 18 केंद्र
यू.पी.एस.एस.: 15 केंद्र
भारतीय खाद्य निगम: 01 केंद्र
किसानों के लिए खाद्य विभाग के पोर्टलhttps://fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसानों को उनके बेचे गए गेहूं का भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनके आधार लिंक बैंक खाते में (PFMS के माध्यम से) भेजा जाएगा। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र और पावर डस्टर/विनोइंग फैन उपलब्ध कराए गए हैं।किसानों के बैठने के लिए छाया, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के निर्देश दिए गए हैं।बोरो की सिलाई और स्टेंसिलिंग नीले रंग से की जाएगी।किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं जनपद कंट्रोल रूम 05263-235718 विभागीय टोल-फ्री नंबर: 18001800150 जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक किसान से पारदर्शिता के साथ खरीद सुनिश्चित करें।इस दौरान प्रभारी खाद्य एवं विपरण अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।