Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

ज्वैलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम

अयोध्या। कोतवाली रूदौली क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि 2 अप्रैल को कस्बा रूदौली के कोठी बाजार स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में महेश ज्वैलर्स की दुकान पर एक नकाबपोश महिला ग्राहक बनकर पहुंची। गहने देखने के दौरान उसने मौका पाकर हार व चेन हाथ में ले ली और खिलौना पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग निकली। बाहर खड़े साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मात्र दो घंटे में घटना का सफल अनावरण कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्ता पायल कोरी (21) निवासी थाना बाबा बाजार तथा उसके साथी राहुल कुमार (21) निवासी थाना मवई को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बुर्का, पिट्ठू बैग व प्लास्टिक की पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में रूदौली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.