Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान का विकास भवन में हुआ सजीव प्रसारण

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

मुख्य विकास अधिकारी,बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बच्चों को बांटे स्कूल बैग व दी निः शुल्क पाठ्य पुस्तकें

बहराइच:-स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शानिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा वाराणसी से किया गया। विकास भवन सभागार बहराइच में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। स्कूल चलो अभियान सजीव प्रसारण कार्यक्रम मे सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एआरपी के साथ परिषदीय स्कूल पुलिस लाइन के छात्र – छात्राओं की उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम निवास वर्मा,सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने खंड शिक्षा अधिकारियों को शत –प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूरा करने और ड्राप आउट बच्चों को स्कूल में नामंकित कराने का निर्देश दिया। विधायक पयागपुर ने सरकार के दिशा निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पबद्ध होने को कहा। विधायक नानपारा ने शिक्षा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम जिससे बच्चों का बहुआयामी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी पूरी टीम कर्तव्यनिष्ठा के साथ लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करेगी। इस अवसर पर छात्र छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरण और स्कूल बैग का वितरण कार्य भी जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीईओ अनुराग कुमार मिश्र,रणजीत कुमार,डाली मिश्रा,जिला समन्यवक अनुराग मिश्र,राकेश सिंह,इसरार पठान,प्रदीप वर्मा,लालजी दूवे,एआरपी-कुमार अभय,श्रवण मिश्र,हरि ओम,जितेन्द्र रॉय, सुरेश यादव,नरेन्द्र रॉय, सूर्य प्रताप सिंह,श्रीश श्रीवास्तव,संदीप कुशवाहा,पवन दूवे,रश्मि मदेसिया, क्षमा चौहान,प्रियंक चौवे,आशाराम,नीतीश सिंह,जयबीर सिंह,सुरेश कुमार,सहित तमाम खण्ड शिक्षा अधिकारी,एआरपी,व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.