Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने किया निर्माणाधीन आईटीआई कटरा शंकरनगर का निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित अत्याधुनिक वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया , अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने आज निर्माणाधीन आईटीआई, कटरा शंकरनगर का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए हैंडओवर कर शीघ्र ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए , ताकि युवाओं को समय से तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित अत्याधुनिक वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। यहां छात्रों को विभिन्न ट्रेडों में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एवं तकनीक आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने तथा अधिकाधिक युवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए।इस दौरान प्रिंसिपल आईटीआई व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.