Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राम लाल सिंह बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं को सरकारी योजनाओं के बारे में किया गया जागरूक

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

रेहरा बाजार, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/ मिशन शक्ति टीम द्वारा राम लाल सिंह बालिका इण्टर कॉलेज जगदीश नगर इटवा रेहरा बाजार मे विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई तथा सभी छात्राओं को महिला अपराध- महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 के बारे में जानकारी दी गई.

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.