अंतर्जनपदीय आभूषण चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
चोरी गए सोने,चादी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद
बलरामपुर।दिनांक 06.04.2026 को वादी बीरेन्द्र गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता निवासी पहलवारा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर थाना स्थानीय पर आकर सूचना दिये कि दिनांक 04.04.2026 को उनके सर्राफा की दुकान हरिहरगंज से दो महिलाएं खरीदारी के बहाने आयी और जेवर देखते देखते उनके दुकान से सोने/ चादी के जेवर चुरा ले गयी है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) bns बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा उक्त चोरी की घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 12.04.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 303(2)BNS से सम्बन्धित अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक अमित चौहान, उप निरीक्षक अनुप कुमार सिंह व महिला उप निरीक्षक शर्मिला वर्मा मय हमराह हेड कांस्टेबल रमेश चौरसिया, कास्टेबल राज चौधरी, महिला कास्टेबल आकांक्षा सिंह रवाना हुए। उक्त टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन तथा सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार पर ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर पहुँची। तत्पश्चात मुखबिर व सर्विलांस की सटीक सूचना के आधार पर ग्राम कुसौरा, पावर हाउस के निकट, थाना कलवारी, जनपद बस्ती से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित तीन अभियुक्त/अभियुक्ता
इन्द्रभान यादव उर्फ भाटे पुत्र राम बुझारत निवासी ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर,सोनू उर्फ कमलावती पत्नी कन्हई निवासी ग्राम टंडरहिया, थाना लालगंज, जनपद बस्ती,सुमित्रा पत्नी इन्द्रभान यादव निवासी ग्राम दौलतपुर महमुदपुर, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हुए न्यायालय भेजा गया । चोर गिरोह टीम द्वारा जनपद गोंडा के महाराजगंज बाजार में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जिसमें एक सुनार के यहाँ से ओम लिखा लॉकेट चुराया गया जिसके सम्बन्ध में थाना खरगूपुर में मु.अ.सं. 69/2026, धारा 303(2) BNS) का अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तारी के पश्चात तीनों अभियुक्तों इन्द्रभान यादव उर्फ भाटे, सोनू उर्फ कमलावती एवं सुमित्रा से संयुक्त रूप से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें अभियुक्त इन्द्रभान द्वारा बताया गया है कि वह अपनी पत्नी सुमिता तथा अपनी मौसी की लडकी सोनू उर्फ कमलावती के साथ दिनांक 03.04.2026 को तीनों देवीपाटन, बलरामपुर मेला घूमने गए थे, वहाँ से उन्होंने सुनार की दुकानों से आभूषण चुराने की योजना बनाई। योजना के अनुसार सबसे पहले तीनों इन्द्रभान की मोटरसाइकिल से हरिहरगंज बाजार बलरामपुर गए, जहाँ सुमित्रा व सोनू नामक दोनों महिला अभियुक्तों ने एक सुनार की दुकान के अंदर जाकर गहने निकलवाए और सुनार को बातों में उलझाकर वहाँ से झुमकी, बाली, झाला, अंगूठी, लॉकेट सहित अन्य आभूषण चुरा लिए, जबकि इन्द्रभान दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था।तत्पश्चात तीनों श्रावस्ती के परशुरामपुर बाजार गए, लेकिन वहाँ दुकान में एक अन्य व्यक्ति बैठा होने के कारण चोरी नहीं कर पाए। इसके बाद तीनों महाराजगंज बाजार, गोंडा गए, जहाँ से एक सुनार की दुकान से ओम लिखा हुआ लॉकेट चुराया। शाम होने पर सोनू उर्फ कमलावती को उसके घर कलवारी छोड़कर इन्द्रभान व सुमित्रा अपने घर चले आए। तीनों ने यह भी बताया कि चोरी किए गए सभी आभूषणों को आपस में बाँट लिए थे।