पुलिस टीम द्वारा 02 अवैध शराब बिक्रेता किए गये गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
चारपहिया वाहन व अवैध 46 केन बीयर, 27 बोतल मैकडविल नं0 1 एवं 39 बोतल इम्पियल ब्लू, 7 बोतल आफ्टर डार्क अवैध शराब बरामद
श्रीदत्तगंज, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ल के नेतृत्व मे आज दिनांक 12.04.2025 को वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार मय हमराह उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव, कास्टेबल पुष्पेन्द्र वर्मा, कास्टेबल अभिषेक सिंह, कास्टेबल जाकिर हुसैन की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त रजनीश कुमार,जितेन्द्र वर्मा पुत्र रक्षाराम पुत्रगण रक्षाराम निवासीगण ग्राम इटईमैदा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर के चारपहिया वाहन क्रेटा वाहन संख्या UP32PK 3302 में अवैध 46 केन किंग फिशर बीयर व 27 बोतल (180 एमएल ), मैकडविल नं0 1 एवं 39 बोतल इम्पियल ब्लू (180 एमएल), 7 बोतल (180 एमएल) आफ्टर डार्क (180 एमएल) बरामद कर ग्राम पुरैना वाजिद के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 60(1)/63 Ex Act. का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।